अयोध्या के लिए महाकाल की नगरी से 5 किलो लड्डू रवाना…
उज्जैन : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन महाकाल में बने 5 लाख लड्डुओं को आज भोपाल से अयोध्या रवाना किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से 5 लाख लड्डू अयोध्या रवाना किए जो 5 ट्रकों से भेजे गए।
इन ट्रकों को रवाना करने से पहले भोपाल के मानस भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसके बाद धूमधाम से लड्डुओं को रवाना किया गया| अयोध्या में 5 लाख लड्डू भेजते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज पूरा देश राममय हो रहा है|
