गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल मची चीख पुकार…

महाराष्ट्र , 01 अगस्त 2023 : ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है। पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था तभी लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए। शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 17 शव लाए जा चुके हैं।
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार तड़के शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। पुलिस और दमकल कर्मी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed