छत्तीसगढ़ के 11 जनप्रतिनिधि गुरुग्राम में राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन में होंगे शामिल
बेहतर प्रशासन और जनसेवा के लिए होंगे प्रशिक्षित
देश भर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित करने हेतु हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कुल 11 जनप्रतिनिधियों का चयन हुआ है, जिसमें नगर निगमों के महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष शामिल हैं। यह सम्मेलन जनप्रतिनिधियों को बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावशाली जनसेवा की दिशा में सक्षम बनाने के लिए आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ से चयनित प्रतिनिधियों की सूची
नगर निगम महापौर:
-
रायगढ़
-
अंबिकापुर
-
दुर्ग
नगर पालिका अध्यक्ष:
-
रतनपुर
-
लोरमी
-
जशपुर
-
दंतेवाड़ा
नगर पंचायत अध्यक्ष:
-
बिल्हा
-
लखनपुर
-
नई लेदरी
-
भानुप्रतापपुर
इस सम्मेलन के दौरान पांच प्रमुख थीमों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता जैसे विषय शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिनिधियों की कार्यशैली में सुधार और नवाचार आएगा, साथ ही यह स्थानीय शासन व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
