निगम जोन 8 में बैठक लेकर आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्यवाही करने एवं जल संकट दूर करने बोर खनन करवाने के निर्देश दिये…

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय में अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता  राजेष शर्मा, जोन 8 जोन कमिष्नर अरूण धु्रव, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता , सहायक अभियंता ईष्वर लाल टावरे सहित संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन के कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन अधिकारियों को निर्माण एवं विकास के प्रगतिरत सभी कार्यो को सतत निगरानी करते हुए शीघ्र जनहित में जनसुविधा हेतु सुरक्षा हेतु गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है।
आयुक्त ने वार्डो में गर्मी के दौरान पेयजल संकट का त्वरित निदान करने व्यवहारिक आवष्यकतानुसार बोर खनन के कार्य करवाने निर्देशित किया है। आयुक्त ने समीक्षा के दौरान जोन 8 क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कब्जो की जानकारी ली और जोन कमिश्नर को अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जों पर निरंतर कार्यवाही अभियानपूर्वक जारी रखने के निर्देश दिये।

You may have missed