निगम नगर निवेश विभाग ने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उचित व्यवस्था एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये…

रायपुर : प्रतिदिन बढ़ते तापमान एवं हाल की अग्नि दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय द्वारा दिये गए दिशा – निर्देशों के अनिवार्य व्यवहारिक परिपालन की दृष्टि से रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन के तहत देवेन्द्रनगर में सिटी सेंटर माल की अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया.
निर्देश दिये गए कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच करवाकर कोई कमी मिलने पर उसे तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित किया जाये. इसमें अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय के दिशा – निर्देशों का परिपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने अवधपुरी भाठागांव में शक्ति हॉस्पिटल के अग्नि सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर उन्हें अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच एवं समीक्षा करते हुए इसमें कोई कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर करवाने एवं अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय के सभी दिशा – निर्देशों का अनिवार्य परिपालन सुनिश्चित करने निर्देश दिये गए. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *