जख्मी हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, दिल्ली पुलीस बर्बरता पूर्वक कर रही कार्रवाई…
नई दिल्ली, 14 जून 2022 : ED द्वारा सांसद राहुल गांधी को समन भेजने के विरोध में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल हैं। लेकिन प्रदर्शन के दौरान आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जख्मी हो गए हैं।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के इशारे में दिल्ली पुलीस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को सीएम भूपेश बघेल को भी हिरासत में लेकर देर शाम छोड़ा था।