13 साल की नाबालिक से युवक ने किया दुष्कर्म…

रायपुर, 21 जुलाई 2022  : बिलासपुर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आयी है जहा 13 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाते हुये दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इसके बाद वह धमकियां देकर अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी पहचान लोरमी निवासी अनिस्र्द्ध राजपूत(26) से हुई। युवक कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेट का काम करता है। जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकी दी। पीडिता ने इस घटना की जानकारी घर वालो दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

You may have missed