World Health Day : 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है?

रायपुर 07 अप्रैल 2022 : दुनियाभर में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की हुई थी। इसके दो साल बाद साल 1950 में WHO ने इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस में मनाने की शुरूआत की। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की। इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के सभी देशों में समान स्वास्थ्य सुविधााओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी मिथकों को दूर करना है।

 

You may have missed