बलरामपुर में पूर्व सरपंच के साथ महिलाओं ने की मारपीट, देखे वीडियो…

बलरामपुर , 1 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामेश्वर नगर में एक शख्स को कुछ महिलाएं चप्पलों से पीट रही हैं। महिलाओं द्वारा शख्स को चप्पलों से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई खाने वाले शख्स पूर्व सरपंच है और महुआ चुनने से मना करने की बात पर महिलाओं ने इसकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच वहां महुआ चुन रही महिलाओं को यह कह रहा था कि यह महुआ उसका है और वह वन समिति का अध्यक्ष है, इसलिए वह जिसे अधिकृत करेगा वही महुआ चुन सकते हैं। शिवप्रसाद की इसी बात से महिलाएं बेहद नाराज हो गई और उन्होंने पूर्व सरपंच शिवप्रसाद की चप्पलों से साड़ी ओढ़ाकर पिटाई कर दिया।