नई दिल्ली, 31 जनवरी 2023 : विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में एक महिला के कपड़े उतारने और क्रू मेंबर्स के साथ लड़ने का मामला सामने आया है। एयर विस्तारा की फ्लाइट अबू धाबी से मुंबई आ रही थी। महिला ने कथित तौर पर इकोनॉमी क्लास का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की जिद ठान ली। जब केबिन क्रू ने महिला को रोका तो उसने क्रू के साथ मारपीट की. जिसके बाद उसने अपने कुछ कपड़े उतार दिए।
मिली जानकारी के अनुसार सहार पुलिस ने बताया की यह बदतमीजी करने वाली महिला यात्री इटली की रहने वाली है और उसका नाम पाओला पेरुशियो है. महिला काफी नशे में थी।
आरोपी महिला पर क्रू मेंबर्स पर हमला करने, उनके कार्यों में हस्तक्षेप करने, सुरक्षा को खतरे में डालने या विमान नियम, 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत भी आप मामला दर्ज कर सकते हैं. महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जमानत दे दी गई।