महिला बैंक कर्मचारी से 84 हजार की ऑनलाइन ठगी, फोन हैक किया
रायपुर में एक महिला बैंक कर्मचारी साइबर अपराधियों का शिकार बन गई। धोखेबाज ने पार्सल डिलीवरी का बहाना बनाकर मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही फोन हैक हो गया और खाते से ₹84,000 निकाल लिए गए।
साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
बैंक ने खाते को अस्थायी रूप से फ्रीज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
