छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में तेज बारिश के साथ व्रजपात की संभावना…

Mercury will fall up to three degrees in the next 48 hours in the state, the Meteorological Department has given information ...
रायपुर , 24 जून 2023 : छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हल्के बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 1 से 2 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरेगी और भारी वर्षा की चेतावनी है। बस्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में भी गिरावट ला दी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री तक गिरेगा। अब प्रदेश भर में लगातार वर्षा के भी आसार बने हुए हैं।