सुबह से बदला मौसम का मिजाज…दुर्ग, बिलासपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

CG WEATHER NEWS RAIPAURNEWS
रायपुर : आज भी प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
रायपुर में सुबह से बादल छाए
गुरुवार को रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होने के कारण दिन का तापमान 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 28.5 डिग्री रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री क रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

You may have missed