गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ में पारा गिरा, अगले 4 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन के बीच मौसम ने करवट ली है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की वजह से तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों के लिए तेज़ हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में बौछारों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कबीरधाम जिले में ओले गिरने की भी सूचना है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और ट्रफ लाइन की वजह से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जिलों में तापमान का हाल

रायपुर:
राजधानी बुधवार को राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। शाम को ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

बिलासपुर:
यहां दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही (GPM):
अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 6.9 और 6.4 डिग्री कम था।

जगदलपुर (बस्तर संभाग):
यहां दिन का तापमान 32.8 डिग्री और रात का 19.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 और 3.8 डिग्री कम रहा।

सरगुजा संभाग:
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहा। यह सामान्य से क्रमश: 4.3 और 6.2 डिग्री कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed