मौसम अलर्ट : प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हो सकती है जोरदार बारिश…

रायपुर, 20 जून 2022 : प्रदेशभर में रविवार को हुई बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। साथ ही बिजली गिरने की वजह से हादसे भी हुए है। मुंगेली जिले में एक किसान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो महिलाएं और गरियाबंद जिले में एक चरवाहे समेत मवेशियों की मौत हुई है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में मानसून पहुंच चुका है, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में मानसून की शुरुआत हुई है। रविवार को मानसून का असर देखा गया, जब छत्तीसगढ़ के अधिकतम हिस्सों में वर्षा हुई।