weather alert : प्रदेश में अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर होगी गरज-चमक के साथ तेज बारिश

रायपुर , 17 सितंबर 2022 : प्रदेश में बीते दिनों ;लगातार तेज बारिश होने के बाद आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. अगले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में मानसून गतिविधि में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। प्रदेश में 18 सितंबर से वर्षा का क्षेत्र और वर्षा की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, गया, पुरुलिया, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है ।

You may have missed