राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में आत्मीय स्वागत

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि बताते हुए राष्ट्रपति मुर्मु का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

