Today’s Horoscope : 22 Jan 2023 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशिफल :–
आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं
वृष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल :–
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं।
कर्क राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।
सिंह राशिफल :–
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे।
कन्या राशिफल :–
आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे।
वृश्चिक राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे
धनु राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा।
मकर राशिफल :–
मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा।
कुंभ राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा।
मीन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।