विकास म्यूजिक वर्ल्ड का देश भक्ति संगीत आयोजन….
रायपुर : VMW विकास म्यूजिक वर्ल्ड ग्रुप की ओर से रविवार 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर 76 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर्व पर VMW देश भक्ति संगीत का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के विकास अग्रवाल एवम ललित सेठिया ने बताया की यह संस्था का उदेश्य रायपुर के समस्त लोगो को जोड़े रखना और व्यस्तं जीवन के मानसिक तनाव से मुक्त होना प्रमुख है।
उक्त आयोजन मे मंच संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया एवम अशोक विश्कर्मा , अमित डागा, छबि लाल सोनी, विजय चौरे, सुरेश, संगीता शवाके, विजेता शर्मा, वेणु जोशी, एवम प्रतिक्षा वैद्य ने अपने शानदार आवाज़ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

