विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरा चरण , राज्य शासन की योजना से 532 लोग हुए लाभान्वित…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री  अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रगति पर है।
आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन 10 कार्यालय एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के एनएमडीसी कालोनी सामुदायिक भवन प्रियदर्षनी नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली एवं दूसरी पाली में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम की वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष आकाष दीप शर्मा, वार्ड 52 पार्षद श्रीमती संध्या नानू ठाकुर, जोन 10 जोन कमिष्नर दिनेष कोसरिया, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेष सिन्हा, आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें दोनो वार्डो में पात्र 56 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 385 महिलाओं ने प्राप्त की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 4120 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 532 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 23, पीएम आवास योजना से 8 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए।
आयुष्मान कार्ड दोनो वार्डो के षिविर में 61 नागरिको को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य शिविर में 190 नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 1718 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 59 महिलाओं को पंजीकृत किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के वार्ड क्रमांक 52 एवं 56 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 43 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 51 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 741 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *