राजधानी में हुए दुल्हा-दुल्हन की मौत को लेकर आया अपडेट, सामने आयी युवती की पुरानी प्रेम कहानी, युवक हिरासत…

रायपुर, 14 मार्च 2023 : Raipur Breaking : राजधानी में हुए दुल्हा-दुल्हन हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। दुल्हन का पूर्व में दूसरे युवक से संबंध था। पुलिस ने दुल्हन के पूर्व प्रेमी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि, हत्याकांड में इस पूर्व प्रेमी की किस तरह की संलिप्तता है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार 2 साल से इस युवक के साथ दुल्हन का संबंध होना बताया जा रहा है। घटना के 2 दिन पहले युवती ने अपने संबंध की खबर दुल्हा असलम को बतायी थी। 19 फरवरी को दुल्हन की इस जानकारी के बाद 21 फरवरी को ये पूरी वारदात हुई। रिस्पेशन के ठीक पहले दुल्हा-दुल्हन की हत्या हुई।
इस हत्याकांड ने कई सारे सवाल खड़े कर दिये थे। इस घटना को हुए 20 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस इस मामले में निष्कर्ष की स्थिति में नहीं पहुंच पायी है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सम्बन्ध में मौदहापारा के एक युवक से पुलिस पुछताछ कर रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग पुलिस हाथ मिल सकती हैं।
बता दें कि रायपुर के टिकरापारा इलाके में सामने आये दूल्हा-दुल्हन की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। पीएम रिपोर्ट से पता चला था कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया था। इस वजह से ही दोनों की मौत हुई थी। लिहाजा इस खुलासे के साथ हत्या के बाद आत्महत्या की थ्योरी कमजोर हो गई हैं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया गया हैं कि दोनों ही मृतकों के शरीर पर सेल्फ अटैक यानी खुद पर किसी तरह के हमले के निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक रिशेप्शन के दिन दूल्हा-दुल्हन के बीच संघर्ष हुआ और एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। 15 मिनट के इस खूनी खेल में 72 बार चाकू से वार किया गया।
इधर, पुलिस और एफएसल टीम को जो साक्ष्य मिले हैं कि उसके अनुसार दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस त्रिकोण प्रेम के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के लव लाइफ में किसी तीसरे की इंट्री हो गई थी, जिसकी वजह से असलम ने खतरनाक कदम उठाया होगा। पुलिस उम्मीद कर रही है कि हत्या की वजह का पता चल सकेगा। वहीं शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद अब पुलिस को मुख्य पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
मामले में पुलिस असलम अहमद और कहकशां बानो का मोबाइल फोन जब्त किया था। पुलिस दोनों के फोन की सीडीआर निकाल रही है। दोनों के फोन से आखिरी फोन किसे किया गया, इसकी जांच की जाएगी। सात दिन का सीडीआर निकाला जाएगा। पुलिस सरे एंगल से जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed