प्रधानमंत्री आवास योजना से बीरगांव में शहरी आवासहीनों को मिला पक्का आशियाना

पीएमएवाई (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 621 हितग्राहियों को 82.46 लाख रुपये का भुगतान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना को मिली गति

 

बीरगांव।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करते हुए तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव में कुल 2496 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 1222 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है।

621 हितग्राहियोंको 82.46 लाख रुपये कीआर्थिक सहायता

नगर निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से अब तक 621 हितग्राहियों को कुल 82.46 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

भुगतान का विवरण इस प्रकार है—

  • 382 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹24.66 लाख
  • 173 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त के रूप में ₹15.51 लाख
  • 66 हितग्राहियों को तृतीय किस्त के रूप में ₹42.29 लाख का भुगतान किया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की प्रतिबद्धता और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन से बीरगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आवासहीनों के लिए आशा, सम्मान और सुरक्षित भविष्य का आधार बन रही है।

आगामी भुगतान एवं डीबीटी व्यवस्था

आगामी चरण में 129 हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक बिल शीघ्र प्रेषित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का नियमानुसार शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना का लाभ

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत यदि हितग्राही द्वारा 18 माह के भीतर आवास निर्माण पूर्ण कर लिया जाता है, तो राज्य शासन की मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अंतर्गत ₹32,850 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।