आपस में भिड़ी कॉलेज की दो लड़कियां, चले जमकर लात-घुसे…

बालोद , 30 जनवरी 2023 : छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में दो लड़कियों में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। फिर जमकर लात-घूंसे मारे। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों के बीच मामला शांत हुआ। दरअसल, यह मामला बालोद के घनश्याम सिंह डिग्री कालेज का है।
मारपीट में बीच-बचाव के दौरान एक छात्रा से प्रेम-प्रसंग रखने वाले युवक ने भी दूसरी छात्रा से मारपीट की। दोनों लड़कियों के बीच मारपीट और हाथापाई का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

You may have missed