दो लड़कों ने आपस में रचाई शादी , प्यार के लिए रवी से रिया बना युवक…

पंजाब , 30 जनवरी 2023 : अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। बता दे यहाँ दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली।
इन दो लड़कों में से एक लड़के रवी ने शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन भी कराया। वह प्यार के लिए रवी से रिया जट्टी बन गया। लेकिन इस शादी को लड़के के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं। शादी के बाद उनको घर में रखने के लिए उनके घरवाले राजी नहीं हैं।
दो लड़कों की शादी का ये मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़के का कहना है कि उसके घरवाले उसको रिया को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।