सूदखोरो से परेशान होकर बुजुर्ग ने लगाई फांसी, सोसाइड नोट में लिखी ये बाते…

मध्यप्रदेश, 26 जुलाई 2022 : रायसेन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां सूदखोरो से परेशान होकर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक सोसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं परिवार वालों ने कहा कि कर्जदार घर आकर गालियां देते और दबाव बनाते थे जिस कारण व्यक्ति ने आत्महत्या की।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सुसाइड नोट मिली है जिसमें तीन लोगों के नाम सामने आए है। वहीं एक जिसका नाम है वह बीजेपी का नेता बताया जा रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो इस परिवार ने अप्रैल से अब तक चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पहले अप्रैल माह में इसी परिवार के तीन सदस्य आत्महत्या कर चुके है। और अब यह चौथा सदस्य है। वहीं बताय गया है कि पहले भी कर्जदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुके है लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। आए दिन फोन पर और घर पर कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे और जब मामला ज्यादा बड़ गया तो बुजुर्ग ने आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।