आज का राशिफल, 01 जुलाई 2023 : ज्योतिषशास्त्र शिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
वृष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी ।
मिथुन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।
कर्क राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है।
सिंह राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। किसी मागंलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें।
तुला राशिफल :–
आज का दिन आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था वो आपको आज वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल :–
आज आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का होगा। न्यायिक मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।
धनु राशिफल :–
आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रशासनिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है।
मकर राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा पढ़ने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे।
कुंभ राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी।
मीन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।