आज का राशिफल : रविवार को इनका बनेगा काम, मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल…

आज का राशिफल , 11 जून 2023 : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष राशि :–
मेष राशि जातक आज आपको किसी बात से समझौता करना पड़ता है। लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। कोई निजी परेशानी है, तो आप को उससे संबंधित आवश्यक सूचना मिल सकती है। अपने महत्वपूर्ण कामों की सूची बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से हासिल करेंगे। सब कुछ उम्मीद के मुताबिक सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगा।
आज क्या न करें- आज किसी को अपनी किमती चीज देने से बचें।
आज का मंत्र-आज हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
आज का शुभ रंग -लाल
वृष राशि :–
वृष राशिवालों आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास करना गलत होगा इससे आप धोखा खा सकते हैं। महिला दोस्तों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। धार्मिक परोपकार के काम में मन लगेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। व्यवसाय क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आज क्या न करें- आज प्यार वार से दूर रहने में भलाई है
आज का मंत्र- आज से सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
आज का शुभ रंग – सफेद
मिथुन राशि :–
मिथुन राशिवाले आज नए बिजनेस या नौकरी के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकती हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। आपके जीवन से सभी कठिनाइयाँ दूर होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। मनोरंजन की सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम खाना और वाहन भौतिक भौतिक सुख हासिल होगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। आज आपकी सराहना की जाएगी।
आज क्या न करें- आज शराब से दूर रहें तो अच्छा रहेगा
आज का मंत्र- आज माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग – मैरून
कर्क राशि :–
कर्क राशिवाले आज आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है। आप एक छोटा काम शुरू कर सकते हैं और वहां से अपना रास्ता बना सकते हैं। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।
आज क्या न करें- आज सेहत को हल्के में ना लें और रोज योग करें।
आज का मंत्र-आज गीता का पाठ नित्य करें।
आज का शुभ रंग – हरा
सिंह राशि :–
सिंह राशि वाले धार्मिक यात्रा के लिए अच्छा दिन है। आज मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। नौकरीपेशा दोस्तों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। श्रेष्ठ अधिकारी की प्राथमिकता के कारण आपको काम को समय से पहले पूरा करना होगा। आज आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं।
आज क्या न करें- सुनी हुई बातों पर यकीन न करें और सच्चाई को भली-भांति समझ लें
आज का मंत्र- आज माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे|
आज का शुभ रंग – लाल
कन्या राशि :–
कन्या राशि आज आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। आपको खुशियों की सौगात वरदान के तौर पर हासिल होगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे।
आज क्या न करें- आज जातक धैर्य रखें और क्रोध से बचें।
आज का मंत्र- आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
आज का शुभ रंग – हरा
तुला राशि :–
तुला राशि जातक आज समाज में आपका सम्मान और गरिमा बढ़ सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। क्रोध करने से बचें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी होंगे। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।
आज क्या न करें-आज सेहत पर ध्यान दें।
आज का मंत्र-शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
आज का शुभ रंग -नीला
वृश्चिक राशि :– 
वृश्चिक राशि आज शेयर मार्केट में निवेश करना मकर राशि वालों के ऊ शुभ साबित हो सकता है। आज आप अपने मन को योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे।
आज क्या न करें- आज वाहन तेज रफ्तार में न चलाएँ।
आज का मंत्र- आज इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग -सफेद
धनु राशि :–
धनु राशि आज मानसिक चिंता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी को कुछ ना बताए। अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा।
आज क्या न करें- आज किसी का लिया धन वापस करें वरना परेशान रहेंगे।
आज का मंत्र- गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
आज का शुभ रंग – हरा
मकर राशि :–
मकर राशि आज बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बचकर रहें। राजकीय व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें इससे आपके घर की सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाएंगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा आपको अचानक मिल सकता है। गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है।
आज क्या न करें-आज किसी लड़की के चक्कर में न पड़े तो अच्छा रहेगा
आज का मंत्र- आज रविवार का व्रत करें। सूर्य मंत्र का जाप करें
आज का शुभ रंग – लाल
कुंभ राशि :–
कुंभ राशि जातक आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए व्यक्तियों से भेंट से सफलता मिल सकती है। आज आप जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं युवाओं को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी।
आज क्या न करें- आज मां-बाप का अपमान न करें तो अच्छा रहेगा
आज का मंत्र-आज मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|
आज का शुभ रंग -नीला
मीन राशि :–
मीन राशि आज लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाएगा, और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सामाजिक तौर पर आपको अत्यधिक मान सम्मान मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कार्य की अधिकता के कारण आपको मानसिक परेशानी रह सकती है।
आज क्या न करें- आज बड़े ख्वाब न देखें
आज का मंत्र-आज गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
आज का शुभ रंग – हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed