आज का राशिफल : इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे शनि, जानें अपना राशिफल…

Today’s Horoscope : 17 Jan 2023 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी
मिथुन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी। आप नौकरी में अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं
कर्क राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी कोई नई प्रसिद्धि के मिलने से आपके माता-पिता भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी नए काम के लिए जाए, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं
सिंह राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा के लेवल को हाई करें और तैयारी में जुटे रहे, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
कन्या राशिफल :–
आज का दिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा।
तुला राशिफल :–
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरते व उन्हें किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आसपास के लोगों से प्रभावित रहेंगे, जिनसे आपको फायदा भी हो सकता है।
धनु राशिफल :–
रहन-सहन कष्टमय रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मकर राशिफल :–
आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा के भाव रहेंगे।
कुंभ राशिफल :–
खर्चों में बढ़ोतरी से मन परेशान रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन राशिफल :–
मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

You may have missed