Saturday, September 23, 2023

आज का राशिफल : कन्या राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए धन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल…

आज का राशिफल , 26 अगस्त 2023 : आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए निजी मामलों में घनिष्ठता लेकर आने वाला है। आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों को आप आगे बढ़ाएंगे। सबको जोड़ने में आप सफल रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्ट बनाए रखने के लिए रहेगा और सेवा भावना बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी मेहनत व लगन से कम करके अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में आज एक नया उत्साह रहेगा, जिससे आपका काम करने को मन लगेगा। कला कौशल में सुधार आएगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। धन संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपको लोगों के साथ सामंजस्य बनाए रखना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग बढ़ेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। भाई व बहन से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होगा। परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा। कुछ नवीन कार्यों की आप शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों के साथ परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने परिजनों की बातों को सुनेंगे और उन पर अमल करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी काम में भी फंस सकते हैं। आप आज किसी कार्य को करने के लिए हां करेंगे और सभी लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी। करियर को लेकर यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से काफी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको खुशी होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सहजता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को धैर्य रखते हुए निपटाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। परिजनों की सीख व सलाह पर आज बहुत ही सोच विचार कर चले।

Related Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार , मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र...

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के पास कोटा में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन…

रायपुर , 23 सितंबर 2023 : संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम जनमानस की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति...

तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के मजदूर की कत्ल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम…

जशपुर , 23 सितंबर 2023 : जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के मजदूर की तमिलनाडू में मौत मामले में कांसाबेल-बगीचा मार्ग पर भारी संख्या...

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 7 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट…

रायपुर, 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा,...

बैंक रॉबरी वारदात का सीन रिक्रिएशन , लुटेरों के साथ पहुंची पुलिस…

रायगढ़ , 23 सितंबर 2023 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों एक बड़ी बैंक रॉबरी के मामले में रायगढ़ पुलिस एक बार...