आज का राशिफल : लकी रहेंगे कर्क सहित 6 राशियों के लोग, पार्टनर की बुराई करने से बचें, पढ़े दैनिक राशिफल…

आज का राशिफल , 06 जून 2023 : मंगलवार 6 जून को आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो चंद्रमा का संचार धनु उपरांत मकर राशि में हो रहा है। साथ ही पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा और धनु राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मेष राशि :–
मेष राशि वालों को आज शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन लेना चाहते हैं तो कदापि न लें, आज लिए गए लोन का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे
वृषभ राशि :–
वृषभ राशि वाले आज कामकाज में बहुत व्यस्त रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज अटके हुए सरकारी कार्यों की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि :–
मिथुन राशि वाले आज फिजूल खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से धर्म और आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी।
कर्क राशि :–
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं।
सिंह राशि :–
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। किसी वजह से मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी।
कन्या राशि :–
कन्या राशि वालों में आज निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि :–
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ कारक है। नौकरीपेशा जातकों के अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे और दिल से सेवा भी करेंगे। सप्तम जाया भाव में बृहस्पति मेष राशि का होकर विराजमान है।
वृश्चिक राशि :–
वृश्चिक राशि वालों का मन आज किसी वजह से अशांत और परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि :–
धनु राशि वालों की विद्या और ज्ञान की आज वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे।
मकर राशि :–
मकर राशि वाले आज किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि :–
कुंभ राशि वालों का आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है।
मीन राशि :–
आज कोष भाव में मीन राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से अटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *