Today horoscope 2023 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी रोमांटिक डिनर डेट को प्लान कर सकते हैं।
वृष राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे किसी काम को निपटाने में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।
कर्क राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की बात का बुरा लग सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें सुधार हो सकता है।
सिंह राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी बात होगी, जिससे आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशिफल :–
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
तुला राशिफल :–
कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल :–
व्यर्थ के विवादों से मन परेशान रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें।
धनु राशिफल :–
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर राशिफल :–
सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति ठीक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल :–
किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।(आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशिफल :–
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।