आज का राशिफल , 5 जुलाई 2023 : समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। सावन में भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है, इसके बुधवार होने के कारण गणपति की भी विशेष पूजा अर्चना होती है। बुधवार का दिन गणपति को समर्पित होता है। गणपति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। भगवान गणेश, भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) के पुत्र है। भगवान गणेश (Lord Ganesha) को मान प्रतिष्ठा के साथ बुद्धि का देवता भी माना जाता है।
मेष राशि :- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेग।
वृष राशि :- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क राशि :- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।
मिथुन राशि :- मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक और लाभ में कमी आ सकती है।
सिंह राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन परिवार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।
कन्या राशि :- मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि :- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर राशि :- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाई आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।
कुभ राशि :- आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व झगड़ों आदि से बचें। किसी संपत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं
मीन राशि :- मन परेशान हो सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।