आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2022 : इन राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, धनु राशि वालों की बढ़ेंगी चिंताएं, जानें अपना राशिफल

Today Horoscope : 13 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशि : –
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना कर्ज आप चुका सकते हैं और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी काफी हद तक निपटाएंगे। आपकी किसी पुराने गलती के कारण आपको समस्या हो सकती है।
वृष राशि :–
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कोई पेट संबंधी समस्या हो सकती है,जिसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे
मिथुन राशि :–
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आपकी यदि कुछ पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि :–
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है,क्योंकि उन्हें कोई ऑफर आ सकता है।
सिंह राशि : –
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रमो में सम्मिलित हो सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है,जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।
कन्या राशि : – 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ चिंता बनी रहेगी,क्योंकि संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
तुला राशि :–
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा के लेने के लिए रहेगा,लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें यदि आपने उसमें लापरवाही बरती तो आपको समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि :–
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और आज किसी काम को हड़बड़ी में करने से बचें। आपने यदि किसी वाद विवाद को बढ़ाया,तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है
धनु राशि :–
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है। आपको जिस काम को लेकर समस्या चल रही है,तो वह दूर हो सकती है,लेकिन आपको किसी भी सौदे को बहुत ही सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो आपको हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे
मकर राशि :–
आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें,तो वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आज आप आपकी सुख सुविधाओं पर भी काफी धन व्यय करेंगे।
कुंभ राशि : –
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी से हंसी मजाक करने से बचें,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा होगा।
मीन राशि :–
आज का दिन आपके लिए आनदंमय रहने वाला है। आपको अपने खान-पान में मनपसंद भोजन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घर व बाहर किसी दूसरे के काम में हस्तक्षेप करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।