आज का राशिफल : मेष, वृष राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, पढ़े दैनिक राशिफल…

आज का राशिफल, 04 मई 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
मेष राशि :–
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।
वृष राशि :–
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत में रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि :–
मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिश्रम का सकारात्‍मक परिणाम मिलना संदिग्‍ध है। मित्रों से विवाद हो सकता है।
कर्क राशि :–
मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि :–
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि :–
 मानसिक शान्ति‍ रहेगी। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।
धनु राशि :–
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त मिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि :–
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि :–
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी में कठारेता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।
मीन राशि :–
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों एवं सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें।