आज का राशिफल : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि का बढ़ेगा वर्चस्व, पढ़े दैनिक राशिफल

आज का राशिफल , 10 जून 2023 : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है….
आज की तिथि-सप्तमी 02:01 PM तक उसके बाद अष्टमी
आज का नक्षत्र-शतभिषा 03:39 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
आज का करण- बव और बालव
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का योग-प्रीति
आज का वार- शनिवार
मेष राशि :–
मेष राशि जातक आज दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी पर बहुत खर्चे कर सकते हैं। आपको सराहना मिलेगी। दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। अपने जज़्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
आज क्या न करें- आज व्यायाम पर भी अवश्य ध्यान दें।
आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
आज का शुभ रंग – हरा
वृष राशि :–
वृष राशिवालों आज विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ हुए झगड़े से बोझिल महसूस करेंगे लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। मन चलायमान रहेगा। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण प्रतिरोध की रणनीति बनाकर आगे कदम बढ़ाए। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा।
आज क्या न करें- आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गतिविधियों से खुद को दूर रखें
आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।
आज का शुभ रंग – लाल
मिथुन राशि :–
मिथुन राशिवाले आज लव लाइफ के लिए यह दिन अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज किसी से भी विवाद न करें। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। गुस्से में कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी।
आज क्या न करें- आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गतिविधियों से खुद को दूर रखें
आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।
आज का शुभ रंग – लाल
कर्क राशि :–
कर्क राशिवाले आज आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है। गरीबों में खाना बांटने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करें इससे आपकी सेहत को बेहतर होगी। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है।
आज क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
आज का शुभ रंग – हरा
सिंह राशि :–
सिंह राशि वाले आज का दिन आज नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। आज मनोरंजन में बीतेगा। अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करें। करियर के लिहाज से आने वाला समय काफी यादगार साबित होगा। अधूरे पड़े निजी काम निपट सकते हैं। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, वह आज दूर हो सकते हैं।
आज क्या न करें- किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें
आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।
आज का शुभ रंग – सफेद
कन्या राशि :–
कन्या राशि आज खास मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके लिए ठीक रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रूप रंग को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। आप भावना में बहकर किसी धूर्त व्यक्ति की मांग पूरी करने से बच सकते हैं।
आज क्या न करें- आज लेनदेन करते समय सावधान रहें
आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।
आज का शुभ रंग – हरा
तुला राशि :–
तुला राशि जातक आज बिना किसी की मदद के आप खुद की कोशिशों से ही सफल हो सकते हैं। यदि आपका कोई कार्य धन की कमी के कारण अधूरा रह गया था तो वह भी पूरा हो जाएगा। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। आपको सरकारी नौकरी की भी प्राप्त हो सकती है। दोस्तों के लिए आज आप बहुत मददगार भी साबित होंगे। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे।
आज क्या न करें-आज खानपान से परहेज रखें।
आज का मंत्र-भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।
आज का शुभ रंग – हरा
वृश्चिक राशि :–
वृश्चिक राशि आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लेंगे। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें नकारात्मक विचारों से दूर रहे। यदि आप नौकरी कर रहे है तो इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। आज खर्च भी अधिक होगा।
आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें
आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।
आज का शुभ रंग -नीला
धनु राशि :–
धनु राशि आज आपके बिजनेस में सहयोग और फायदे के योग बन रहे हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। आप कुछ अच्छी खबर प्राप्त कर सकते हैं। किसी बात का अनजाना डर आज आपको परेशान कर सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है।
आज क्या न करें- आज भाई से धन लेने से बचे
आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें
आज का शुभ रंग – मैरून
मकर राशि :–
मकर राशि आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। निवेश के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। प्रेम संबंध शुरू करने के लिए समय ठीक होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
आज क्या न करें-आज फिजूलखर्ची से बचें
आज का मंत्र- आज शनिवार का व्रत करें।
कुंभ राशि :–
कुंभ राशि जातक आज आपके मन में आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढे़गा। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। प्रेमी-युगल को आज सतर्क रहना चाहिए।
मीन राशि :–
मीन राशि आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कारोबार में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बोले कम और काम ज्यादा करें आज यही आपका मूल मंत्र है। आज आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच समझ कर लगाएँ।

You may have missed