आज का राशिफल, 6 मार्च 2023 : सप्ताह का पहला दिन सोमवार भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की अराधना करने से मनवांछित फल प्राप्त होते हैं। 6 मार्च 2023 सोमवार का दिन है।
मेष : इस राशि वालों का आज मन प्रसन्न रह सकता है। परन्तु सन्तुलित व्यवहार आवश्यक है। अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही इस्तेमाल करेंगे तो फायदेमंद साबित होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। तरक्की के योग हैं।
वृष : इन राशि वालों को आज मानसिक कष्ट के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।
मिथुन : आज आपको कोई बड़ा धन दे सकता है। दूसरे की सफलता का सराहना कर लुत्फ उठा सकतें हैं। मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक करना होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क : धन संचित करना शुरू कर दें। आने वाले समय के लिए आवश्यक है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
सिंह : पैसा कमाने के नए मौके मुनाफे देंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। मनोबल बना रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे। तरक्की का मार्ग खुलेगा।
कन्या : माता पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा में जा सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
तुला : कार्यक्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल न करें। अच्छी खबर मिलने वाली है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक : आज भविष्य के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। आज आपका सबसे बड़ा सपना पूरा हो सकता है। मनोबल भरपूर रहेगा। कारोबार से लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।
धनु : धर्म-कर्म की ओर अपने आपको परिर्तित करने का प्रयास करें। इस मन शांत होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी, परन्तु परिश्रम अधिक करना होगा।
मकर : मेहनत की कमाई सोच समझकर लगाएं। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ : आपको मनोबल बना रहेगा। परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी आते रहेंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी।
मीन : आज आपको संतान की ओर से लाभ की संभावना है। मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परन्तु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।