पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज BJP ने 12 घंटे बंगाल बंद का किया ऐलान…

west bangal news latestnews

पश्चिम बंगाल : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सचिवालय नबान्न तक मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज पश्चिम बंगाल में बारह घंटे के बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने नबान्न की ओर बढ़ रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

दरअसल, प्रदर्शनकारी इस महीने की शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

बंगाल बीजेपी के मुताबिक उसे आम हड़ताल का आह्वान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि यह निरंकुश शासन लोगों की आवाज को अनसुना कर रहा है। जो मृत डॉक्टर बहन के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। न्याय के बजाय ममता बनर्जी की पुलिस राज्य के शांतिप्रिय लोगों के साथ बर्बर व्यवहार कर रही है। जो केवल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *