Wednesday, February 19, 2025

राज्य में अब तक 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 20 लाख 49 हजार 472 किसानों से 108 लाख 6 हजार 659 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 90 लाख 40 हजार 649 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 69 लाख 95 हजार 876 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

रायपुर में विजय जलूस के दौरान गोलीबारी: कांग्रेस कार्यकर्ता को एयरगन का छर्रा लगा, एकेडमी संचालक हिरासत में

रायपुर के कोटा इलाके में मंगलवार रात को एक चौंकाने वाली घटना हुई। कांग्रेस पार्षद रोनिता प्रकाश जगत के विजय जलूस के दौरान ओशियन...

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को राज्य बजट पर सुझाव सौंपे, सकारात्मक प्रतिक्रिया

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री से राज्य बजट पर सुझाव दिए 18 फरवरी 2025 को चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य वित्त मंत्री माननीय श्री...

लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई संपन्न, अमलीडीह ओवर हेड टैंक की सफाई 20 फरवरी को होगी

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर में विजय जलूस के दौरान गोलीबारी: कांग्रेस कार्यकर्ता को एयरगन का छर्रा लगा, एकेडमी संचालक हिरासत में

रायपुर के कोटा इलाके में मंगलवार रात को एक चौंकाने वाली घटना हुई। कांग्रेस पार्षद रोनिता प्रकाश जगत के विजय जलूस के दौरान ओशियन...

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को राज्य बजट पर सुझाव सौंपे, सकारात्मक प्रतिक्रिया

चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री से राज्य बजट पर सुझाव दिए 18 फरवरी 2025 को चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य वित्त मंत्री माननीय श्री...

लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई संपन्न, अमलीडीह ओवर हेड टैंक की सफाई 20 फरवरी को होगी

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर,...

आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान और राजस्व वसूली कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए

रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर...

छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर अष्वारोही प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 7 के सहयोग से राजधानी रायपुर के जीई...