बिना नंबर की बाइक में आए तीन लुटेरे, मोबाइल लूट कर हुए फरार…
Bhilai News: जिले में लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हर तीसरा व्यक्ति इसका शिकार हो रहे है। इस बीच खबर आ रही है कि एक निजी कंपनी के कर्मचारी रजनीश मेश्राम रविवार को दोपहर में अपने परिचित से मिलने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रोड से जामुल जा रहा था। रास्ते में जेटवर्थ कंपनी, ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पहुंचा। तभी तीन युवक बिना नंबर की बाइक में पीछे से आए।
इस दौरान पीछे बैठा लड़का, जिसने काला टी शर्ट पहनकर रखा था, उसने शर्ट की जेब में हाथ डालकर मोबाइल छीन लिया। तीनो बाइक से खुर्सीपार रोड की ओर भाग निकले। पुरानी भिलाई ने शिकायत दर्ज कर विवेचना में लिया है।
लूट पर नहीं लग रहा विराम
लूट की तीन वारदात के बाद लोग भी दहशत में हैं। इसके पहले पुलिस ने दिल्ली के चेन स्नेचर गिरोह को रायपुर में फरवरी में पकड़ा था। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी, कि अब सरे राह होने वाली लूट की वारदात पर विराम लगेगा। क्योंकि आरोपी धरे जा चुके हैं। बाइक से लूट की घटना को अंजाम देने का सिलसिला थम जाएगा। पर इस घटना से लोग फिर सकते में हैं।
