शहर के इन वार्डो में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई…

दुर्ग , 28 नवंबर 2022 : दुर्ग जिले में आज लोगों को पानी की समस्या होने वाली है। नगर निगम क्षेत्र शक्ति नगर पानी टंकी की वॉल्व खराब हो जाने से उसका रिपेयरिंग किया जाएगा। इसके चलते पूरे दिन शटडाउन( shutdown) किया जाएगा।
वॉल्व खराबी के कारण मेंटनेंस वर्क होगा। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। पेयजल सप्लाई बंद करने से दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, 20, 21, 22, 16, 15, 10, 11, 12, 13, 05, 09, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36 और 37 में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

You may have missed