रायपुर , 10 अप्रैल 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट के अन्तर्गत भाठागांव नहर रोड के पास 750 एम. एम. व्यास की क्षतिग्रस्त रा वाटर पी. एस. सी. पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य करने के कारण दिनांक 12 अप्रैल 2023 को 80 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर से सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा तथा दिनांक 13 अप्रैल 2023 को जलप्रदाय यथावत रहेगा। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।