पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला , देखें संभावित प्लेइंग 11…

नई दिल्ली , 05 अप्रैल 2023 : आईपीएल 2023 के 16 वें सीजन की शुरुवात हो चुकी है। आज इस सीजन का 8 वा मैच शाम 7.30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी.
स्टेडियम की पिच बैटर्स के अनुकूल
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटर्स के अनुकूल है. यहां का औसत स्कोर 153 रन है और पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. हालांकि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अक्टूबर 2022 में खेले गए मुकाबले में कुल 458 रन बने थे. दोनों टीमों के 6 ही विकेट गिर सके थे. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11…
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन, ध्रुव जुरेल.
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े.

You may have missed