प्रदेश के कई स्थानों में हो सकती है झमाझम बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 11 सितंबर 2022 : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश में ब्रेक लगने के बाद कल शाम राजधानी में तेज बारिश हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई स्थानों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अनुमान हैऐसे में लोगों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में चक्रवात की वजह से झमाझम बारिश हो सकती है.वहीँ कुछ स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है. जबकि एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

You may have missed