छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना , अलर्ट जारी…

रायपुर, 8 जुलाई 2023 : प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही हलकी बारिश हो रही है।
बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है।

 

 

 

You may have missed