युवक को थी प्लेबॉय बनने की चाहत, लोगों की घरों में फेकी पर्ची अब गिरफ्तार…

रायपुर , 31 दिसंबर 2022 : CG News : रायपुर में सेक्स वर्कर बन लोगों के घरों में पर्ची फेकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार युवक प्लेबॉय बनने की चाहत में पर्ची पे मोबाइल नंबर सहित प्ले बॉय रॉकी लिखकर फेंकता था।
यह पूरी घटना नवा रायपुर के सेक्टर 30 में अविनाश न्यू कंट्री नाम की कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां लोगों के घरों में हर रोज़ इस तरह के पर्चे मिल रहे थे। जिससे स्थानीय लोगों ने परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शातिर को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक गेम प्लान बनाया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शातिर हर रोज़ कोई लोगों के घर में परचा फेका करता था। जिसका फायदा उठाकर महिला पुलिसकर्मियों ने कस्टमर बन संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने जिगोलो को गिरफ्तार कर लिया।
शातिर युवक का नाम यश कुर्रे है। जो कि राजनांदगांव का रहने वाला है। जो रायपुर के एक कॉलेज में BBA की पढ़ाई करता है। फ़िलहाल यश कुर्रे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *