प्रदेश में आज दोपहर के बाद बदलेगा मौसम, अंधड़ के साथ होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी…

रायपुर, 06 जून 2023 : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में किसी भी जगह मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, क्योंकि राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान गिरा है, इसलिए उधर से आने वाली हवाओं की वजह से भी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
बिहार से तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके असर से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में भी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बीते दिनों जितना तापमान सभी जिलों में रिकॉर्ड किया गया है। इसी के आसपास टेम्परेचर बने रहने की संभावना है।

You may have missed