तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , दो लोगों की हालत गंभीर…

आरंग, 19 जुलाई 2023 Arang Accident Breaking : राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है, वहीं पांच लोगों को मामूली चोटें आई है। आरंग थाना क्षेत्र के अमेठी गांव का मामला।

]

बताया जा रहा है कि कार में 7 लोग सवार होकर आरंग की तरफ जा रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है , वहीं पांच लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद 112 की सहायता से घायलों अस्पताल ले जाया गया है।

You may have missed