रायपुर, 28 जनवरी 2023 : बैंक खाता धारक अपने बैंक सम्बंधित काम जल्द से जल्द निपटा ले। बता दे कि केंद्रीय वित्त मंत्री मंत्री निर्मला सीतारम के द्व्रारा 1 फरवरी को बजट 2023 पेश किया जाएगा। इसके चलते बैंकों में लगातार चार दिन तक कामकाज नहीं होगा।
वही यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल 30 और 31 तरीक को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इसके अलावा महीने के चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद होंगे. इस तरह लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दे आज महीने के चौथे शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और रविवार को भी कोई कार्य नहीं होगा। आज से 4 दिन यानी 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा जारी रहेंगी। इससे लोगों को पैसा का लेन-देन करने में सुविधा रहेगी।