अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरू…

रायपुर , 18 मई 2023 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा, कांग्रेस के इस रामायण महोत्सव को शराब घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने की बात कहकर प्रदेश की जनता को छलने का आरोप लगा रही है। वही इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे धर्म विरोधी करार दिया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा रायगढ़ जिले में 1 जून से 3 जून तक अंतराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के सभी राज्यों को आमंत्रित किया गया है। वही कांग्रेस के इस आयोजन को लेकर भी राजनितिक गलियारों में घमासान मच गया है। जहां एक तरफ भाजपा इस आयोजन को कांग्रेस द्वारा घोटाले को छुपाने कि कोशिश कि साजिश बता रही है, वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने भाजपा को धर्मविरोधी पार्टी बताया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है, भाजपा हमेशा राम राज्य कि बात करती है। राम मंदिर के नाम पर वोट और चंदा मांगती, लेकिन इसी रामायण के आयोजन पर गलत कहना भाजपा के चहरे से नकाब उतार रही है। उनका कहना है कि भगवान राम छत्तीसगढ़ का भांचा है। और रायगढ़ में हर बार बड़े ही धूमधाम से रामलीला का त्योहार मनाया जाता है।
भगवान राम वनवास के समय छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में और देश के विभिन्न राज्यों में आये थे, जिसका वर्णन रामायण महोत्सव के द्वारा विभिन्न माध्यमों से किया जायेगा। इस पर भाजपा को राजनीती नहीं करनी चाहिए कांग्रेस पार्टी कि सराहना करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *