हाथियों का उत्पात लगातार जारी , खेत से लौट रही बुजुर्ग महिला को कुचला…

The mischief of elephants continues, an elderly woman returning from the farm was crushed...
सरगुजा , 26 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। इस बार फिर से हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पैर से कुचलकर मार दिया है। जिससे महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह मामला सरगुजा-जशपुर जिले के बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिरि गांव की रहने वाली कलकली बाई(65) गुरुवार को धान काटने खेत गई थी। इसके बाद शाम के समय वह लौट रही थी। तभी उसका सामने एक दंतैल हाथी से हो गया और उस हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को इतनी बुरी तरह कुचला कि उसके शरीर के कई टुकड़ों में बंट गया है। हमला करने के बाद हाथी मौके से निकल गया था।
परिजनों को सहायता राशि दी गई
इस इलाके में हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही परिजनों को सहायता राशि भी दी गई है। कहा जा रहा है कि इस इलाके में हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा है। उसी में से एक दंतैल हाथी बिछड़ गया था।